विधायक ने अधिवक्ता संघ परिसर में किये कार्यों का किया लोकार्पण
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ परिसर में सदर विधायक योगेश वर्मा नें विधायक निधि से अधिवक्ता गण एवं वार्ड कार्यों के हितार्थ इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य कराया गया है जिसका लोकार्पण योगेश वर्मा सदर विधायक जिला खीरी एवं जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री राजीव पांडेय एवं अध्यक्ष एल्डर कमेटी राजकुमार त्रिवेदी एडवोकेट ने किया। 5 किलो वाट सोलर पैनल लगवाने तथा डीके रबाडा एडवोकेट के तख्त से जिला सहकारी बैंक में लगे एटीएम तक टीनशेड डलवाने का आश्वासन दिया।
विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य प्रीतम सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लास्टर लाल पांडेय एडवोकेट,
भानु प्रताप सिंह, अमित मिश्रा सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














