Homeबहराइचविधायक ने डीएम संग वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

विधायक ने डीएम संग वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

विधायक ने डीएम संग वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रचार वाहन जनपद में भ्रमण करके योजना का करेंगे प्रचार-प्रसार
अब्दुल शाहिद
बहराइच। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के साथ चार पहिया व दो पहिया ‘प्रचार-वाहनों’ को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया।

अपर जिलाधिकारी मनोज सागर, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश मिश्र, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। उप निदेशक शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किये गये 3 प्रचार वाहन जनपद की समस्त तहसीलों, विकास खण्डों, गॉवों, प्रमुख बाज़ारों एवं हाटों, कार्यालयों इत्यादि का भ्रमण कर सभी ऋणी व गैर ऋणी कृषकों को बीमा योजना के प्रति जागरूक करेगें।

ताकि जनपद के अधिक से अधिक किसान 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा कराकर फसलों को होने वाली क्षति से सुरक्षित हो सकें। उप निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2023 में 03 फसलें धान, मक्का एवं अरहर की अधिसूचित हैं जिनका बीमा कराने हेतु 2 प्रतिशत की दर से प्रीमियम की धनराशि कृषकों द्वारा देय है। जनपद के सभी ऋणी व गैर ऋणी किसान 31 जुलाई तक योजना अन्तर्गत पंजीकरण कराकर बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read