सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम-एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धितों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
तहसील सभागार राजापुर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कहा कि नाली, चकरोड व तालाब पर अतिक्रमण की समस्या को तत्काल मौके पर पहुंचकर निस्तारित कराएं। ऐसी शिकायतों का ब्लॉक व तहसील स्तर पर ही निपटारा हो जाना चाहिए ताकि प्रार्थी को मुख्यालय न आना पड़े। भूमि संबंधी समस्याओं के मामले में राजस्व, चकबंदी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कराएं। इस मौके पर राजापुर उपजिलाधिकारी रामऋषि रमन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सत्यनारायण यादव, उप कृषि निदेशक राजकुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला खनिज अधिकारी रणवीर सिंह, डीसीएनआरएलएम ओपी मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में तहसील सभागार कर्वी में अपर जिलाधिकारी उमेशचंद्र निगम व अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीएम ने प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखा तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्याग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक कहा कि सस्भी सम्बन्धित अधिकारी समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का निस्तारण शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कराएं। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











