गौ सेवा आयोग की संयुक्त टीम ने नगर निगम से संचालित गौ आश्रय का किया निरीक्षण
963228
गौ सेवा आयोग की संयुक्त टीम ने नगर निगम से संचालित गौ आश्रय का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा गौ आश्रय स्थल का गौ सेवा आयोग की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया जहां गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता के साथ उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, सदस्य रमाकान्त उपाध्याय, राजेश सिंह सेंगर निरीक्षण के समय उपस्थित रहे। टीम ने कान्हा उपवन के शेडों का निरीक्षण किया। साथ ही गौवंश को खाद्यान में दिया जा रहा गेहूं का भूसा, गेंहॅू का चोकर एवं हरा चारा/साईलेज को मौके पर देखा। कान्हा उपवन में किये जा रहे नवाचार जैसे-बैलो से चालित तेल निकालने का कोल्हू, पानी निकालने का रहट आदि को भी देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। गोकार्ट बैलगाड़ी एवं गोमय उत्पाद, वर्मी कम्पोस्ट, गोबर से निर्मित दीपक, मूर्तियों आदि के उत्पाद सामाग्री को मौके पर देखा गया। कान्हा उपवन के प्रांगण में लगायी गयी नेपियर ग्रास, नवग्रह वाटिका, औषधि वाटिका के साथ कान्हा उपवन के स्थलीय निरीक्षण में गौवंश के संरक्षण की व्यवस्थाओं को टीम द्वारा सराहना की गयी।
उक्त के अतिरिक्त वैदिक कालीन गौवंश आधारित उपकरणों में कोल्हू, रहट आदि को देखकर अत्यन्त ही प्रसन्नता व्यक्त की गयी। स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त गौसेवा आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त झॉसी मण्डल झॉसी के निर्देशन में मण्डलीय सभागार कक्ष में गौवंश संरक्षण की समीक्षा की गयी। गौसेवा आयोग के समस्त पदाधिकारियों द्वारा नगर निगम झॉसी के कान्हा उपवन के गौवंश संरक्षण की व्यवस्थाओं को मॉडल गौवंश आश्रय स्थल की श्रेणी में माना तथा प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिये किये जा रहे नवाचार के लिये नगर आयुक्त नगर निगम झॉसी सत्य प्रकाश का अभिनंदन कर सम्मानित किया गया तथा प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ गौवंश आश्रय स्थल के रूप में पाया गया।
समीक्षा बैठक में शिक्षक विधायक डॉ0 बाबू लाल तिवारी, मण्डलायुक्त बिमल दुबे, डी0आई0जी0 केशव चौधरी, प्रदीप सरावगी जनप्रतिनिधि, अपर निदेशक पशुपालन विभाग झॉसी, नगर पशु कल्याण अधिकारी नगर निगम झॉसी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी झांसी, जालौन, ललितपुर के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।