पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा होगा प्रमुख
कालेजों में जनसम्पर्क कर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्नातक मतदाताओं से किया संवाद
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी शिवशंकर पटेल ने शुक्रवार को विभिन्न कॉलेजों में जनसंपर्क कर शिक्षकों, कर्मचारियों और स्नातक मतदाताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षित युवाओं को रोजगार और संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के अधिकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं को विधान परिषद में प्रभावी ढंग से उठाना जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों, कर्मचारियों और स्नातक वर्ग के हितों से जुड़े मुद्दों को सदन तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े विषयों पर जागरूक रहकर निर्वाचन में भागीदारी की अपील किया। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों में संपर्क के साथ दिलीप सिंह, सुभाष सिंह, शिवमूरत सिंह, मोहित सिंह, अजय सिंह, मनोज सिंह, पीएल वर्मा, रामसिया सिंह, रामनाथ सिंह, ईश्वरदीन, छेदी लाल, वैभव, राजेंद्र सिंह, रश्मि सिंह, जगन्नाथ पटेल, इंद्रजीत सिंह पटेल, आजाद सिंह, राजेश और बुलबुल सिंह आदि मौजूद रहे।













