HomeTrendingअब झांसी में होगी कोटा जैसी तैयारी, एलन कैरियर इन्स्टीट्यूट ने खोला...

अब झांसी में होगी कोटा जैसी तैयारी, एलन कैरियर इन्स्टीट्यूट ने खोला क्लास रूम कैम्पस

  • अब झांसी में होगी कोटा जैसी तैयारी, एलन कैरियर इन्स्टीट्यूट ने खोला क्लास रूम कैम्पस

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब झांसी में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग शुरू करेगा। शुक्रवार को रामेश्वरम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में इसकी घोषणा की गई। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 1 नवंबर को आयोजित होने वाली एलन शार्प परीक्षा में शामिल होकर फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। एलन के चीफ एकेडमिक ऑफिसर सीआर चौधरी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वहीं वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी ने कहा कि झांसी में शुरुआत होने से स्थानीय विद्यार्थियों को अपने शहर में रहकर बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलेगा। झांसी के चित्रा चौराहा, सीपरी बाजार स्थित ग्वाल टोली में एलन का क्लासरूम कैंपस संचालित हो रहा है। यहां जेईई-मेन, जेईई-एडवांस्ड और नीट-यूजी के साथ कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं और ओलंपियाड की तैयारी कराई जाएगी। कक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी। एलन झांसी के मेंटर एवं फिजिक्स फैकल्टी विकास सिंघल ने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित टेस्ट, स्टडी मटेरियल, ऑनलाइन डाउट सॉल्विंग और व्यक्तिगत मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

 

 

 

 

 

Must Read