HomeJaunpurतेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खम्भे में टकराकर पलटी

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खम्भे में टकराकर पलटी

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खम्भे में टकराकर पलटी

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के धरौरा नई बाजार में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप शनिवार की देर रात केराकत से जौनपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंभे में टकराकर पलट गई। टक्कर में जहां खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं स्कॉर्पियो के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि स्कॉर्पियो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच पलटी स्कॉर्पियो में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि चालक को हल्की चोटें आयी हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read