HomeJaunpurभाजपा पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

भाजपा पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

भाजपा पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, शुभंकार चौहान, विकास अग्रहरी, महेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश गौतम, अमृता सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, कालीचरण जायसवाल, मंडल मंत्री विनीत सिंह, अनुराग अग्रहरी, विशाल गौतम, ओम चौरसिया, रीता सोनी, कोषाध्यक्ष गीता जायसवाल का नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक पैलेस में रविवार को भव्य स्वागत किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। उनके दायित्व के विषय में उनका बोध कराया गया जिसमें मंडल के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। इसका पार्टी को मजबूत बनाने विस्तार करने एवं केन्द्र व राज्य सरकारों के लोक कल्याणकारी कार्यों को जन—जन तक पहुंचाना होगा। वहीं दीनदयाल उपाध्याय के लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण का कार्य सम्पादित करें।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी बेचन पाण्डेय, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा सर्वेश चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read