रोटी बैंक सोसाइटी ने कुलकुम्हारी में किया वृहद कपड़ा वितरण
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। रविवार को बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली की अध्यक्षता में लक्ष्मी प्रसाद शाखा प्रमुख ग्राम कुलकुम्हारी बाँदा रोटी बैंक के नेतृत्व में अरुण कुमार ग्राम प्रधान ग्राम कुलकुम्हारी की उपस्थिति में शहर के ज़िम्मेदार जागरूक लोगों के सहयोग से ग्राम चिल्ली के ग्रामीणों को प्रत्येक रविवार की तरह जनपद के अन्य क्षेत्रों की तरह इस रविवार को भी कपड़ों, जूते, चप्पल, किताबें, खिलौने आदि का वितरण ग्राम कुलकुम्हारी में किया गया।
साथ ही तबस्सुम फ़ात्मा महिला अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक द्वारा ग्राम कुलकुम्हारी के ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और रिया खान महिला महामंत्री बाँदा रोटी बैंक द्वारा ग्रामीणों को संगठन के बारे में बताया तथा मोहम्मद सलीम उपाध्यक्ष और मोहम्मद इदरीश सचिव बाँदा रोटी बैंक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त सामान पाकर ग्रामीणों में खुशी दिखाई दी। ग्रामीणों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी, सुनील सक्सेना संगठन मंत्री, मोहम्मद हामिद शाखा प्रमुख गूलर नाका, इरफ़ान खान चाँद शाखा प्रमुख खाईंपार, अब्दुल शफ़ीक़ कल्लू, अलीमुददीन, सबीहा नूरानी, राबिया खान, अनम खान आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









