डीएम से पिता ने पुत्र के शव को ईरान से मंगवाने की लगायी गुहार

डीएम से पिता ने पुत्र के शव को ईरान से मंगवाने की लगायी गुहार

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र तिवारी
जौनपुर। जिले का एक परिवार अपने बेटे का शव ईरान से भारत लाने के लिए दर—दर भटक रहा है। बेटे की मौत के गम में डूबा कुनबा जिलाधिकारी से मिलकर उसकी शव घर लाने की गुहार लगायी। डीएम ने परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही शव को भारत लाया जाएगा। मालूम हो कि खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव निवासी संदीप सिंह का 22 वर्षीय पुत्र शिवेंद्र प्रताप सिंह बीते फरवरी माह में मर्चेंट नेवी के एक एमवी रासा नामक जहाज पर बतौर टेक्नीशियन ज्वाइन किया था। जहाज खाड़ी देश ईरान के किस-आइस-लैंडपोर्ट पर खड़ा था।
बीते 27 मार्च की शाम को मर्चेंट नेवी के जहाज पर दुर्घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी थी। वह घर का एकलौता चिराग था। यह मनहूस खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवार बेटे का शव भारत लाने के लिए दर दर भटक रहा है। पिता ने जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र से मुलाकात करके बेटे का शव भारत लाने की गुहार लगायी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA