किसानों ने समस्याओं को लेकर धरना देकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संतोष तिवारी
मैनपुरी। जनपद के कुरावली तहसील में किसानों के हित के लिए आल इंडिया किसान यूनियन द्वारा मासिक बैठक व धरने का आयोजन हुआ जहां कई समस्याओं को लेकर किसान तहसील परिसर में इखट्टा हुए। पार्क में बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनीं मांगों के लिए किसान धरने पर बैठ गए। इन समस्याओं में कुछ समस्याएं ऐसी भी थीं जो काफी समय से हैं लेकिन अभी तक कोई निवारण नहीं निकला।
बैठक में जिलाध्यक्ष नितिन यादव, महासचिव उदय प्रताप सिंह, महामंत्री अमित यादव, ब्लाक अध्यक्ष आरएस राणा, महिला ब्लोकध्यक्ष राजकुमारी यादव, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, दर्शन लाल, कृपाल सिंह, लव यादव, ललित यादव, प्रवीण कुमार, रामचन्द्र सिंह, राम विलास, नारायण आदि हैं। जिलाध्यक्ष नितिन यादव ने एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी को अपनी समस्या से अवगत कराते हुये उन्हें ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि इन समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाया जाए जिससे किसानों और ग्रामीणों को होने वाली समस्याएं न हो।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















