Homeभारतकार्यपालक पदाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

कार्यपालक पदाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

कार्यपालक पदाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

एसके वर्मा
खगड़िया। महापर्व छठ पूजा में व्रतियों एवं उनके परिजनों को छठ घाटों पर कोई कष्ट नहीं हो, घाटों पर साफ सफाई रहे इसको लेकर नगर परिषद खगड़िया के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने शहर के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया।

घाटों पर व्यापक रूप से साफ सफाई करने का निर्देश कर्मियों को दिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मीडिया से कहा अभी नदी में पानी ज्यादा है, इसलिए कर्मियों को युद्ध स्तर पर काम करना होगा। कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने घाटों पर उपस्थित आमजनों से अपील किया कि घाटों पर गंदगी नहीं फैले इसका भी ख्याल किया करें और प्रशासन का सहयोग करें। इससे नदी का जल भी दूषित नहीं होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read