Homeभारतग्रामीण डाक सेवक के निधन पर शोक सभा आयोजित

ग्रामीण डाक सेवक के निधन पर शोक सभा आयोजित

ग्रामीण डाक सेवक के निधन पर शोक सभा आयोजित

एसके वर्मा
खगड़िया। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर अंतर्गत बड़े बंगराहा शाखा डाकघर के ग्रामीण डाक सेवक मनोज कुमार के असामयिक निधन पर ज़िले के डाक कर्मी शोकाकुल हैं। पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए भावभीनी श्रृद्धांजलि देते हुए अपने शोक संदेश में कहा मनोज जी एक हंसमुख एवं कर्मठ डाककर्मी थे, जो विभागीय कार्योंको अंजाम देने में बढ़ चढ़कर वफादारी एवं ईमानदारी पूर्वक कार्य किया करते थे, जिसे वर्षों याद किया जाता रहेगा।

डॉ वर्मा ने कहा मैने अपने कार्य काल में उनकी प्रतिभा को बड़ी नजदीक से देखा था। आगे उन्होंने कहा ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे और उनके परिजनों को इस संकट की घड़ी में दुःख सहने की शक्ति दे, मैं यही ईश्वर से कामना करता हूं। डाक निरीक्षक पूर्वी अमित कुमार, एसपीएम महेश कुमार, मनोज कुमार, बिपीन कुमार, अजय कुमार तथा उमेश कुमार के अलावा दर्जनों डाक कर्मियों ने मुख्य डाकघर में दो मिनट मौन रह कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read