नारी शक्ति के उत्थान के बिना विकास का सपना अधूरा: सहजानन्द

नारी शक्ति के उत्थान के बिना विकास का सपना अधूरा: सहजानन्द

नपं हैंसर बाजार धनघटा कार्यालय के लिये मलौली में हुआ भूमि पूजन व शिलान्यास
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। जनपद के नगर पंचायत हैसर बाजार में नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय रहे। अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति मिशन सरकार द्वारा देश की आधी आबादी को मजबूत और स्वालंबन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां कहीं भी इनके साथ किसी भी तरह का उत्पीडन होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ दंड भी देने का कार्य सरकार द्वारा किया जाएगा। चाहे वह किसी भी जाति व धर्म का हो। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने हैसर बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि के परिश्रम को बताते हुए कहा कि नीलमणि ने इस हैसर-धनघटा नगर पंचायत को उत्तर प्रदेश मे एक नंबर पर लाने के लिए हैसर बाजार और लखनऊ एक करके विकास की योजनाओं को लाने के लिए दिन—रात कड़ी मेहनत किए हैं जिसका परिणाम आप सब को नगर पंचायत मे साफ सफाई, लाइट, आवास, पानी की सुविधा, सभी ग्राम पंचायतों मे फागिंग की व्यवस्था इन सभी योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने का काम किया जा रहा है कि नही इस पर सभी ने एक सुर में हा कहा। वहीं नए नगर पंचायत हैसर-धनघटा को अस्थाई कार्यालय से काम किया जा रहा है। अब हैसर बाजार नगर पंचायत के लिए मलौली में स्थाई कार्यालय बनाया जाएगा जिसका शिलान्यास मुख्य अतिथि सहजानंद राय, सांसद प्रवीण निषाद और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने विधि विधान और मंत्रोचार से किया। कार्यक्रम में विधायक को छोड़कर जिला, तहसील और ब्लॉक के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA