डीएम ने लेहड़ा मन्दिर में दर्शन करके लिया आशीर्वाद
तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महराजगंज। लेहड़ा माता मंदिर पर शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरावल ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने लेहड़ा मंदिर परिसर पहुंचकर मंदिर में दर्शन किया। मंदिर परिसर की आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तैनात कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन कराने में पुलिस कर्मी सहयोग करें। चिंहित स्थान पर ही दुकान लगाएं। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा, एसडीएम प्रेमशंकर पांडेय, थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, चौकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।













