HomeTrendingदुकान का शटर तोड़कर 13 हजार की नगदी व कॉपर का तार...

दुकान का शटर तोड़कर 13 हजार की नगदी व कॉपर का तार पार

  • दुकान का शटर तोड़कर 13 हजार की नगदी व कॉपर का तार पार

तेजस टूडे सं.
बृजेन्द्र सिंह
पट्टी, प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मदाफरपुर बाज़ार स्थित एक इलेक्ट्रिक सर्विस की दुकान से बेखौफ चोरों ने रात्रि में शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से हज़ारों की नकदी समेत कीमती कॉपर का सामान समेट ले गए। पीड़ित ने घटना के संबंध में पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कानूपुर निवासी संदीप कुमार मौर्य पुत्र मिट्ठू राम मौर्य की मदाफरपुर बाज़ार (कोहंडौर) में ‘मौर्या इलेक्ट्रिक सर्विस’ के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात के समय अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गये।
चोरों ने दुकान में रखे 13,000 रुपये नकद तथा भारी मात्रा में कॉपर (तांबे) का तार पार कर दिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ित संदीप कुमार मौर्य ने कोहंडौर थाना की मदाफरपुर पुलिस चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल और चोरों की तलाश में जुट गई है।

 

 

 

 

 

Must Read