जिला चिकित्सालय में अंगदान करने की दिलायी गयी शपथ

जिला चिकित्सालय में अंगदान करने की दिलायी गयी शपथ

सुबोध कुमार
मैनपुरी। राष्ट्रपति द्वारा भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भव: के शुभारंभ के सजीव प्रसारण के उपरांत महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में अंगदान करने की शपथ, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, पोषण किट उपलब्ध करते हुए पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।कुछ समय पूर्व गरीब परिवार का व्यक्ति गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने के परिणाम स्वरूप असमय कल के गाल में समा जाते थे, धनाभाव के कारण उन्हें सही ढंग से इलाज नहीं मिल पाता था, बीमार व्यक्ति के परिजन इलाज कराने के लिए अपनी जमीन बेचते थे, मोटी ब्याज दर पर पैसा उधार लेकर इलाज कराते थे। उधार की रकम चुकाने में पूरी जिंदगी कष्टदायी हो जाती थी लेकिन इस योजना के लागू होने से पूरे देश में कहीं भी गोल्डन कार्ड धारक व्यक्ति को असाध्य बीमारियों में रू. 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र, प्रदेश की सरकार गरीबों की चिंता कर रही है, अधिकांश योजनाओं में समाज के निर्धन, गरीब तबके को ध्यान में रखा गया है, मिशन अंत्योदय के तहत समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाकर उसे भी विकास की मुख्य धारा में शामिल कर सम्मान के साथ जीवन यापन करने का मौका मिला है। विधायक भोगांव ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही समाज, परिवार, प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकता है, समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी देश का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सबके ऊपर बीमार व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का जिम्मा है, भगवान ने आपको सबसे पुनीत कार्य करने का अवसर प्रदान किया है, आप सब पूरी निष्ठा, लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन कर बीमार व्यक्ति को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें, स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचायें, गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला की समय से जांच हों, उन्हें ऑयरन, कैल्शियम की टैबलेट उपलब्ध करायी जायें ताकि पैदा होने वाला बच्चा स्वस्थ रहे और इस देश, समाज से कुपोषण की समस्या जड़ से समाप्त हो सके। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की महामहिम ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया है इसके अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। 17 अक्टूबर को स्वास्थ्य कर्मी, आशा, आंगनवाड़ी घर-घर जाकर पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य करेंगे, पखवाड़े के दौरान सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर आयुष्मान मेलों का आयोजन होगा, प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान सभी बिंदुओं से संतृप्त ग्राम पंचायत, नगरीय क्षेत्र के वार्ड को आयुष्मान ग्राम पंचायत, आयुष्मान वार्ड घोषित कर पुरूस्कृत भी किया जाएगा। विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत निःक्षय मित्र योजना में अपना योगदान कर बेहतर कार्य करने पर राहुल बाबू, कल्पेश भारती, प्रेम किशोर, नारायण सिंह, रिशू यादव, शिवम यादव, अवनीश यादव, श्यामलाल शर्मा, संदीप कुमार, विनोद तिवारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।वहीं क्षय रोग से ग्रसित प्रिया कुमारी, कल्पना, सचिन, नजरीन, सहजल, वीना राठौर, अधर्व, संध्या, अजीत कुमार, तनिष्का, कृष्णा, सतीश चन्द्र, मनप्रीत सिंह, सीमा को पोषण किट प्रदान की। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद संगीता गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुप्रिया गुप्ता, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. मदनलाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर, डॉ. अनिल वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशुतोष, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, डॉ. अनिल यादव, डीपीएम संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र गौर ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला