Homeरायबरेलीतथाकथित पेशकार के करतूत की शिकायत शासन पहुंची

तथाकथित पेशकार के करतूत की शिकायत शासन पहुंची

तथाकथित पेशकार के करतूत की शिकायत शासन पहुंची

पंकज मिश्रा
डलमऊ, रायबरेली। स्थानीय तहसीलदार न्यायालय में तैनात तथाकथित पेशकार स्थानांतरण 30 जून को होने के बाद भी अपना कार्यभार नवीन तैनाती स्थल पर ग्रहण नहीं कर रहे हैं। तत्कालीन एसडीएम ने पेशकार कार्यमुक्त भी कर दिया है। इसके बावजूद पेशकार की मनमानी कार्यशैली थमने का नाम नहीं ले रही है जिसके बाद से शासन एवं प्रशासन की वितरित काम कर रहे पेशकार के विरुद्ध शिकायत डीएम से की गई तो मामले को दबाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। तथाकथित पेशकार की मनमानी कार्यशैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ता अंकित दीक्षित ने मामले की शिकायत शासन से कर उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि तहसीलदार न्यायालय में तैनात तथाकथित पेशकार अमिय कृष्ण शुक्ला की तैनाती संग्रहा कार्यालय में बीएनडब्ल्यू के पद पर तैनात है जबकि तहसीलदार न्यायालय में पेशकार के पद पर गायत्री तिवारी शासन के निर्देशों एवं अभिलेखों के अनुसार अभी भी काम कर रही है।यहां पर एक दूसरे के कार्यालय के पटल को बदलकर कमाई का अड्डा एवं भ्रष्टाचार फैलाने का कार्य किया जा रहा है जिससे सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। शुक्रवार को जनता दर्शन में उपरोक्त भाजपा नेता मुख्यमंत्री से मिलकर तहसील डलमऊ में फैले भ्रष्टाचार की गाथा सुनाई। साथ ही भाजपा नेता ने ये भी बताया कि 2024 में लोकसभा का चुनाव है। ऐसी स्थिति में तथाकथित पेशकार सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। मुकदमे के निस्तारण के नाम पर मोटी का रकम उगाही की जा रही है और बदले में उच्च अधिकारियों को भी संतुष्ट किया जा रहा है जिसके चलते उच्च अधिकारी तथाकथित पेशकार को बचाने में खूब प्रयास करने में जुटे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read