विद्युत व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों संग हुई बैठक
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। ऊर्जा मंत्री निर्देश के क्रम में 31 जुलाई से 6 अगस्त तक विद्युव्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके क्रम में जनप्रतिनिधि का मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में एमएलसी डा. हरिओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, विधायक आलापुर त्रिभुवन दत्त, विधायक कटेहरी लालजी वर्मा, विधायक अकबरपुर राम अचल राजभर, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया।इस दौरान जनपद में संचालित योजना का विवरण रिवैम्प डिस्ट्रीव्यूशन सेक्टर स्कीम, सांसद निधि/विधायक निधि में प्रस्तावित एवं वर्तमान में स्वीकृत कार्यो का विवरण, स्थानीय मुद्दों पर चर्चा एवं सुधार हेतु सुझाव, विद्युत की समस्या जैसे विद्युत चोरी, बिजली के विल की रिकवरी इत्यादि विषयों पर सहयोग पर विस्तार से चर्चा किया गया। वैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता ने अवगत कराया कि 20 केवी से कम विद्युत भार के संयोजन झटपट पोर्टल के माध्यम से प्रदान किये जाते हैं। 20 केवी से अधिक विद्युत भार के संयोजन निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से प्रदान किये जाते हैं। वर्तमान में जनपद में झटपट पोर्टल पर प्रति माह औसतन 550 एवं पीटीडव्लू पोर्टल पर प्रति माह 73 आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। पीटीडब्लू पोर्टल पर कुल 584 आवेदनो में प्राक्कलन दिया जा चुका है परन्तु उपभोक्ता द्वारा प्राक्कलित धनराशि जमा न करने कारण अग्रिम कार्यवाही लम्वित है। बैठक के दौरान एमएलसी तथा विधायकगण ने कहा कि जनपद में विद्युत की वेहतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग के सभी अधिकारी अपने सीयूजी मोवाइल फोन पर तत्काल रिस्पांस करें तथा नियमित रूप से फोन उठाकर आम जनता को विद्युत विभाग की सेवाओं के वारे में सूचना से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जनपद में वेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय स्थापितकरके कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत संबंधी किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए अनावश्यक किसानों को परेशान न किया जाए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावो पर संबंधित अधिकारियों को समय के अन्दर निर्णय लेने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता विद्युत, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत, विद्युत उपभोक्ता, जनप्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









