HomeJaunpurकमिश्नर ने डीएम संग किया आकांक्षा कैफे का लोकार्पण

कमिश्नर ने डीएम संग किया आकांक्षा कैफे का लोकार्पण

कमिश्नर ने डीएम संग किया आकांक्षा कैफे का लोकार्पण

स्वाद, सम्मान और सशक्तिकरण का संगम
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। महिलाओं की उद्यमिता को उड़ान देने वाली एक सशक्त पहल मंगलवार को आकार लेती नजर आई, जब कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने राजापुर चौराहे पर स्थापित “आकांक्षा कैफे” का शुभारंभ किया। यह कैफे सिर्फ चाय-नाश्ते की जगह नहीं, बल्कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का जीवंत उदाहरण है।
इस मौके पर कमिश्नर डॉ. जैकब ने कहा कि यह केवल एक कैफे नहीं, यह महिलाओं की आकांक्षाओं को पंख देने का एक सशक्त प्रयास है। हमें गर्व है कि डीएम की पहल पर खीरी की महिलाएं अब आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। जिला प्रशासन की यह पहल जिले में महिला उद्यमिता को नया मंच और समाज को समावेशी विकास की दिशा में एक सशक्त प्रेरणा दे रही है।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि आकांक्षा कैफे सिर्फ एक कैफे नहीं, यह हमारी बहनों के सपनों का मंच है। जब महिलाओं को अवसर मिलता है, तो वे सिर्फ घर नहीं, समाज और देश की तस्वीर बदल देती हैं। खीरी की महिलाएं अब उपभोक्ता नहीं, उद्यमिता की पहचान बन चुकी हैं।
इस दौरान उन्होंने आकांक्षा कैफे के खाद्य पदार्थों का लुफ्त भी उठाया। इसके बाद आकांक्षा स्टोर का भ्रमण कर वहां के उत्पादों का अवलोकन करते हुए उनके उत्पादों को खरीदा और उनका भुगतान भी किया। इस दौरान उन्होंने आकांक्षा स्टोर की इस माह की आय के संबंध में भी जानकारी ली। पता चला कि जून माह में अब तक 20 हजार की बिक्री हुई है। इस दौरान आकांक्षा समिति की सदस्य भी मौजूद रही।
बताते चलें कि आकांक्षा स्टोर के बगल में स्थापित यह कैफे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य इन महिलाओं को उद्यमिता, सम्मान और आमदनी का एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read