जीएसटी चोरी करने वाले के विरुद्ध अभियान चलाकर करें कार्यवाही: डीएम
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं चकबंदी कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
जिलाधिकारी ने स्टाम्प, वन, आबकारी, खनिज, राजस्व वसूली, नगर निकाय, कृषि, लोक निर्माण विभाग, वाणिज्य कर, मंडी, बांट माप, विरासत, दस बड़े बकायेदारों, विद्युत आदि विभिन्न विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि जो शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसी के सापेक्ष सभी विभाग प्रगति कराएं। जिलाधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर को निर्देश दिए कि जीएसटी चोरी पर कार्यवाही नहीं हो रही है। आपका विभाग कोई कार्य नहीं कर रहा है। सभी उपजिलाधिकारियों के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
जिला आबकारी अधिकारी से कहा कि अवैध शराब पर लगातार चेकिंग कराएं। कहीं पर अवैध शराब नहीं बिक्री चाहिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन को निर्देश दिए कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें जो ट्रक ड्राइवर नशे के हालत में सड़क पर गाड़ियां चला रहे हैं और उसमें एक्सीडेंट हो रहे हैं और लोगों की जाने जा रही हैं, ऐसे लोगों के लाइसेंस निरस्त करें। जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि माह में दायरा से अधिक मामलों के निस्तारण पर प्रगति न होने पर तहसीलदार राजापुर व सभी तहसीलों के नायब तहसीलदारों से स्पष्टीकरण लिया जाय।
उन्होंने उपजिलाधिकारियों से कहा कि विद्युत की आरसी वसूली शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार बैंक खनन अन्य विभागों की वसूली को भी बढ़ावा दिया जाए। तहसीलदार वसूली पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पुराने वादों का निस्तारण कराएं। ग्रामसभा की जमीनों पर किसी भी तरह का कब्जा नहीं होना चाहिए, इस पर प्रभावी कार्यवाही करके कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। धारा- 67 के जो मामले हैं, उसका उपजिलाधिकारी अपनी देखरेख में भी निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने उप जिलाधिकारियों से यह भी कहा कि खनिज अधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ चेकिंग करके अवैध खनन व ओवर लोडिंग के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। किसी भी दशा में जनपद पर अवैध खनन नहीं होना चाहिए, यह आप लोग सुनिश्चित करें। उन्होंने उपजिलाधिकारियों से कहा कि चारागाह मुक्त करके वहां पर चारा उगाए जाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। मुख्य देयों की वसूली में सभी तहसीलदार प्रगति करें।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, अपर उप जिलाधिकारी रामजन्म यादव, सतीश चंद्र, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, मऊ नवदीप शुक्ला, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, डीसी वाणिज्य कर आरके सोनी, जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रदीप कुमार, प्रवर्तन विवेक शुक्ला, अधिशासी अभियंता विद्युत आरएस वर्मा, जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लालजी यादव, मानिकपुर भारत सिंह, राजापुर बीएन कुशवाहा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













