डेंगू का केस अगर कहीं मिला तो सम्बन्धित ईओ होंगे जिम्मेदार: अभिषेक
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में नगर पालिका/नगर पंचायत एवं डूडा विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क, नाला, नालियों आदि के जो निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उनको तत्काल पूर्ण कराएं, तथा जो कार्य शुरू नहीं हुए हैं उन कार्यों को शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उसमें शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, यह आप लोग सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बरसात का समय चल रहा है, माइक्रो प्लान बनाकर कीटनाशक दवाओं एंटी लारवा आदि का फागिंग मशीन के माध्यम से छिड़काव कराएं। नाला नालियों की लगातार साफ सफाई कराते रहें। कहीं पर जलभराव नहीं होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू के अगर कोई केस कहीं पर मिला तो संबंधित अधिशासी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि मार्ग प्रकाश, कान्हा उपवन मऊ एवं राजापुर, अंत्येष्टि स्थल निर्माण, नगर सृजन, स्वच्छ भारत मिशन, जल निकासी आदि निर्माण कार्यों के प्रस्ताव शासन को स्टीमेट बनाकर भेजें।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी से कहा कि जो परिक्रमा मार्ग में अन्ना पशु घूमते हैं उनको गौशाला में बंद कराएं तथा जिनके निजी गोवंश है, उनको नोटिस दें कि अगर अपने गोवंश परिक्रमा में छोड़ेंगे तो कार्यवाही होगी। रानीपुर भट्ट के तालाब में लाइटिंग लगाई जाए बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य पूर्ण कराएं ट्रैफिक चौराहा के सुंदरीकरण कार्य को जो शेष है उसे तेजी से कराकर पूर्ण कराएं।
एमआरएफ सेंटर हाई मास्क सीतापुर में सरयू नाला निर्माण आदि के कार्य में भी प्रगति कराएं बल्दाऊगंज में पेयजल के लिए जो बोर कराया जाना है, उस पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि उपजिलाधिकारी कर्वी व जल संस्थान की टीम बनाकर सर्वे कराकर यह कार्य कराएं।
उन्होंने मानिकपुर नगर पंचायत के अंतर्गत शिवनगर में बोरिंग घाटी में पंप हाउस जेसीबी क्रय करने आदि निर्माण कार्यों की समीक्षा की। नगर पंचायत राजापुर के कार्यों पर अधिशासी अधिकारी से कहा कि लूप लाइन चौराहा के सुंदरीकरण के कार्य का प्रस्ताव बनाकर तत्काल कार्य शुरू कराएं तथा जो कार्य निर्माणाधीन है, उन्हें समय सीमा के अंदर कराया जाए। नगर पंचायत मऊ की समीक्षा पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जो कार्य कराए जाने हैं, उसमें सभी कार्यों के टेंडर कराकर कार्य शुरू कराएं। कार्यालय में जो कार्य शेष है उसको पूर्ण कराकर कार्यालय का संचालन कराएं।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने डूडा के कार्यों की समीक्षा करते हुए अपर उप जिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी डूडा से कहा कि टेंडर प्रक्रिया कराकर जो कार्य स्वीकृत हुए हैं, उन पर निर्माण कार्य शुरू कराएं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास शहरी पीएम स्वनिधि योजना आदि की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, अपर उपजिलाधिकारी रामजन्म यादव, अधिशासी अधिकारी करबी लालजी यादव, राजापुर बीएन कुशवाहा, मऊ बालकृष्ण गौतम, मानिकपुर भारत सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













