टैबलेट से संवरेंगे भविष्य, छात्रों को मिला नई तकनीक का तोहफ़ा
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
गंगापुर, वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह परिसर गंगापुर, वाराणसी में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 31 मई 2025 को एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर, एमए चतुर्थ सेमेस्टर एवं एमएफए चतुर्थ सेमेस्टर के 77 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया गया। अपराह्न 3 बजे से शुरू हुए इस वितरण कार्यक्रम में गंगापुर टाउन एरिया की अध्यक्षा स्नेह लता सेठ के प्रतिनिधि सन्नी सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
परिसर प्रभारी डॉ. मनीष सिंह की अध्यक्षता में स्मार्टफ़ोन/टैबलेट वितरण समिति के समन्वयक डॉ. लक्ष्मी नारायण के दिशा निर्देश में महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर के विद्यार्थियों ने स्व अनुशासन का पालन करते हुए सहर्ष टैबलेट को ग्रहण किया। मुख्य अतिथि ने मौजूदा राज्य सरकार की उपलब्धियों और प्रयास से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस वितरण कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपादित कराने में टैबलेट वितरण समिति के सह संयोजक डॉ. महेश कुमार एवं सदस्यगण डॉ. रीता, डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. पीसी जोशी, डॉ. पीएल विजय, डॉ. गौरव दुबे, डॉ. मोहित पटेल आदि शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






