राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती
जयशंकर दूबे/रवि जायसवाल
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान सुल्तानपुर के शिक्षा संकाय द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद को स्मरण किया गया। आयोजन में संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बिहारी सिंह ने बताया कि, स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।
प्रोफेसर राधेश्याम सिंह ने स्वामी जी को याद करते हुए बताया कि विवेकानंद हमेशा कहा करते थे कि भारत के विकास के लिए हमें वैज्ञानिक चेतना का विकास करना होगा। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम सिंह, आइक्यूएसी के चेयरपर्सन प्रोफेसर प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर विवेकानंद के जीवन दर्शन पर अपने विचार रखें एवं छात्रों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रो. डी.पी. मिश्रा, प्रो. उमाशंकर सिंह, दिलीप कुमार सिंह, संतोष सिंह कुशवाहा एवं संतोष कुमार सिंह तथा बीएड/ एमएड के प्रथम वर्ष के छात्रों मे महेंद्र प्रताप, वीरेंद्र कुमार मौर्य, इंद्रजीत वर्मा, विकास सिंह, सत्येंद्र यादव, प्रिया यादव, सुमन मिश्रा, प्रभा यादव एवं एमएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












