मंझनपुर तहसील में कम्बल आपूर्ति गरीबों के साथ छलावा

मंझनपुर तहसील में कम्बल आपूर्ति गरीबों के साथ छलावा

पवन मिश्र
कौशाम्बी। सर्द मौसम में गरीब परिवारों को ठण्ढ से बचाने के लिए कंबल आपूर्ति जिले में की गई आपूर्ति में मंझनपुर तहसील को १२ सौ कमल दिया गया जो गरीबों के साथ छलावा साबित हो रहा है।

गरीब परिवारों को ठंड से बचाने के लिए मझनपुर तहसील प्रशासन द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है वितरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा मंझनपुर तहसील को १२ सौ कम्बल आपूर्ति किया गया है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों गांव में गरीबों के लिए वितरित होने वाले कंबल की संख्या ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। आरोप है कि सौ सेे अधिक तैनात लेखपालों को १२-१२ कम्बलों का वितरण किया गया है इससे गरीबों तक कंबल वितरण छलावा साबित हो रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला