बेदी राम के विरोध में सुभासपा पदाधिकारी ने दिये इस्तीफा
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। जनपद के जखनियां 373 सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में बेदी राम को टिकट मिला जिससे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिले से लेकर मंडल तक पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा देकर इस बात का विरोध जताया गया कि बेदी राम को टिकट देकर ओम प्रकाश राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष हम सभी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए हैं।
इससे आहत होकर हम सारे पदाधिकारी केंद्रीय कार्यालय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मीरगंज रसड़ा बलिया पतिराम राजभर कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन देकर प्रत्याशी बदलने के संबंध में पुरजोर मांग करते हुए यह बताया कि अगर प्रत्याशी ले बदला गया तो हम सारे कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व पद से सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












