HomeLucknowप्रशिक्षणार्थियों को यूथ आइकॉन में भेंट किया गया प्रशस्ति पत्र

प्रशिक्षणार्थियों को यूथ आइकॉन में भेंट किया गया प्रशस्ति पत्र

प्रशिक्षणार्थियों को यूथ आइकॉन में भेंट किया गया प्रशस्ति पत्र

तेजस टूडे सं.
प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत विश्व युवा कौशल दिवस का कार्यक्रम राजकीय आईटीआई अलीगंज के स्वामी विवेकानंद सभागार में मनाया गया। मुख्य अतिथि एसोचैम रमेश मल्होत्रा उद्योग मंडल लखनऊ थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा लगाए गए अपने केंद्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई चारबाग लखनऊ द्वारा बुकें देकर एसोचैम उद्योग मंडल प्रभारी एवं उपायुक्त जिला उद्योग लखनऊ का स्वागत किया गया। विश्व युवा कौशल दिवस समारोह में कौशल विकास मिशन द्वारा विभिन्न योजनाओं में संचालित सेक्टर में प्रशिक्षण प्राप्त कर सेवायोजित हुए। प्रशिक्षणार्थियों को यूथ आइकॉन के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। जनपद में संचालित प्रशिक्षण प्रदाताओं में से बेस्ट प्रशिक्षण प्रदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आये बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर एसपी निगम आईटीआई अलीगंज, विवेक सिंह, विकास, दिनेश पाल, प्रमोद कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read