फिजियोथेरेपी विभाग के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
यह भ्रमण विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक ज्ञान को बढ़ाने में राहायक होते हैं: डा. एम. जावेद
तेजस टूडे ब्यूरो
अनिल कश्यप
हापुड़। मोनाड विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग के विद्यार्थियों ने मेडिकल कोबोटिक सेंटर एमसीसी आईआईआईटीडी नई दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया। वि०वि० के प्रति कुलाधिपति डॉ० एनके सिंह, कुलपति डॉ० एम० जावेद, उप कुलपति एवं कुलसचिव कर्नल डी०पी० सिंह, उप कुलपति (प्रशासनिक) प्रो० योगेश पाल सिंह, उप कुलपति (अकादमिक) डॉ० जयदीप कुमार एवं उप कुलपति (एडमिशन) रोहित शर्मा ने शैक्षणिक भ्रमण हेतु 42 छात्र एवं छात्राओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
फिजियोथेरेपी के विभागाध्यक्ष डॉ० शादुल हसन ने विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से शैक्षिक भ्रमण में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त करना और स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार विधियों से अवगत कराना था। इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने मेडिकल कोबोटिक सेंटर एमसीसी आईआईआईटीडी नई दिल्ली द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रौद्योगिकी और उद्यमिता पर आयोजित सत्र में प्रतिभाग किया। इस सत्र में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सीधा संवाद किया और चिकित्सा प्रक्रियाओं, उपकरणों और उपचार विधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये अन्य आधुनिक तकनीकों को समझने का प्रयास किया। इस सत्र में प्रतिभाग करने वाले समस्त विद्यार्थियों को मेडिकल कोबोटिक सेंटर एमसीसी आईआईआईटीडी नई दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वि०वि० के फार्मेसी संकाय की संकायाध्यक्ष डॉ० गरिमा गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान को विस्तृत करने और उन्हें व्यावसायिक रूप से तैयार करने में सहायक होते हैं। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन में फिजियोथेरेपी के महत्व और उसकी उपयोगिता को समझने का मौका मिला है। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण का भरपूर लाभ उठाया और इसे अपने शैक्षिक जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव बताया। इस शैक्षिक भ्रमण में फिजियोथेरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० शादुल हसन एवं अशरफ ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर वि०वि० के मीडिया प्रभारी विपुल चौधरी के साथ अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









