963110
परीक्षा खत्म होने से करीब एक घंटे पहले वह अस्वस्थ महसूस करने लगी जिससे परीक्षा कक्ष में अफरा-तफरी मच गई। परीक्षा केंद्र पर मौजूद सचल दल में शामिल शिक्षक भूपेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की हालत में सुधार हुआ जिसके बाद उसे सुरक्षित विद्यालय वापस लाया गया।





