पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के भैसही निवासी पूर्व विधायक के निधन की सूचना पर कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचे जहां उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि क्षेत्र ने एक अच्छे विकासशील नेता को खो दिया है।
पूर्व विधायक धुरियापार व हैसर के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान के निधन होने की सूचना पर कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह अपने निजी हेलीकॉप्टर से उनके घर पहुंचे।
पूर्व विधायक के पुत्र प्रिंस अगम सिंह को ढाढस बधाते हुए कहा कि पूर्व विधायक ने क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। आज पूरा क्षेत्र उन्हें याद कर गमगीन है लेकिन जो भी कसर बचा है, उसे पूरा करवाया जाएगा। संत कबीर नगर के एक मात्र ऐसे नेता थे। लोगों की समस्याओं को सुनते थे और मदद करते थे। उनके जाने से पूरे जिले में गम का माहौल है।योगी आदित्यनाथ ने भी पत्र के माध्यम से शोक संतृप्त परिवार को दिया है। पूर्व विधायक के यहां से बैजनाथपुर पहुंच कर जितेन्द्र बहादुर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर परिवार से मिलकर हाल जाना और हर मदद करने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर दिगपाल पाल, सत्यपाल पाल, लाल शरण सिंह, राकेश उर्फ चिक्कन सिंह, प्रिंस अगम सिंह, विजय बहादुर सिंह, कृपाशंकर सिंह, नरोत्तम सिंह, बुलबुल सिंह, धरमपाल, संजय पाठक, प्रदीप सिंह सिसौदिया, सुनील सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






