HomeJaunpurसड़क हादसे में छात्रा की हुई मौत

सड़क हादसे में छात्रा की हुई मौत

सड़क हादसे में छात्रा की हुई मौत

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में सड़क हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्रा खानजहांपुर की रहने वाली थी और नगर के सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। शनिवार को छुट्टी के बाद वह अपनी साइकिल से घर वापस लौट रही थी। दादर पुल पर पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया और कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के खानजहांपुर बंतरिया गांव निवासी मनोज यादव की 15 वर्षीय बेटी खुशी यादव नगर के सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में कक्षा 8 की छात्रा थी। शनिवार को छुट्टी के बाद वो अपनी साइकिल से घर के लिए निकली। अभी वो दादर पुल पर पहुंची ही थी कि पीछे से आए मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दी। छात्रा लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का पिछला टायर उसके सिर को कुचलते हुए आगे निकल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन और भारी संख्या में पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की खबर लगते ही कॉलेज के प्रधानाचार्य एंटोनी सामी शिक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर सीओ अजीत सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा भारी फोर्स के साथ पहुंचे और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read