HomeJaunpurहवन पूजन के साथ गणपति महोत्सव का हुआ समापन

हवन पूजन के साथ गणपति महोत्सव का हुआ समापन

हवन पूजन के साथ गणपति महोत्सव का हुआ समापन

चौकियां धाम, जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में चल रहे गणपति महोत्सव के 7वें दिन धाम क्षेत्र में जगह जगह बने पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर विधि विधान से गणपति महोत्सव का समापन किया गया। धाम क्षेत्र में बने सभी पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। सभी पण्डालों में कढ़ी, चावल, मिष्ठान, फल प्रसाद भक्तों में वितरण किया गया। शनिवार को पंडाल में विराजमान गणपति बप्पा को गाजे बाजे के साथ महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने नाचते गाते हुए विसर्जन करने नगर के विसर्जन घाट पहुंचे। गणपति बप्पा मोरया के जय जयकारों के साथ मूर्ति विसर्जित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने गणपति बप्पा को नम आंखों से विदा कर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस जल्दी आ… के जय जयकार करते हुए नजर आए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read