HomeJaunpurलोकविधा पर आधारित लोक संगीत महोत्सव का हुआ आयोजन

लोकविधा पर आधारित लोक संगीत महोत्सव का हुआ आयोजन

लोकविधा पर आधारित लोक संगीत महोत्सव का हुआ आयोजन

मोहे उठे विरह के पीर सखी वृंदावन जाऊंगी गीत पर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
सुइथाकला, जौनपुर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित रिपेट्री अनुदान के अंतर्गत सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी के सौजन्य से अमारी गांव स्थित संस्था मुख्यालय पर एक दिवसीय अवधी लोक संगीत महोत्सव कार्यक्रम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। संगीत उत्सव कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य, भजन, कजरी, सोहर, नटका आदि के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक संगीत उत्सव के प्रारंभ में संगमलता व साथी टीम ने वृंदावन जाऊंगी सखी वृंदावन जाऊंगी मोहे उठे विरह के पीर सखी वृंदावन जाऊंगी की प्रस्तुति से लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में बृजेश पाण्डेय ने कजरी गीत चला राम जन्मभूमि हम दिखाई देब अयोध्या घुमाई देब ना की अनुपम प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में लोक कलाकार अंकित मिश्रा, लालचंद पाण्डेय, लालचंद शर्मा, मोहम्मद इस्लाम, आरती पाण्डेय, प्रीती तिवारी, गिरजाशंकर मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, लालता प्रसाद विश्वकर्मा आदि लोक कलाकारों ने भी लोक विधा पर आधारित लोक संगीत प्रस्तुत कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। संचालन इंद्र कुमार ने किया तथा सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी के अध्यक्ष पं. दयाशंकर पांडे एवं सचिव पं. इंदुप्रकाश मिश्रा ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए आए हुए अतिथियों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भारी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read