अज्ञात कारणों से छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
अज्ञात कारणों से छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
रंजीत सिंह
जालौन। अज्ञात कारणों के चलते कक्षा ग्यारह के छात्र ने बरामदे में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी की। बेटे को मृत अवस्था में देखकर मां बेहोश हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पड़ैया निवासी किशनलाल का सोलह वर्षीय पुत्र अरुण कुमार कक्षा ग्यारह का छात्र था। मजदूर पिता कुछ दिन पूर्व काम करने के लिए बाहर गए थे। घर पर मां गुड्डी देवी और दो बहनें थी। आज दोपहर करीब एक बजे मां व बहनें पड़ोस में चली गई। घर में अरुण अकेला था तभी उसने घर के बरामदे में हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया और उस पर लटक गया।
कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जब मां व बहन वापस लौटे तो अरुण का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। बेटे के शव को फांसी के फंदे पर लटकता देख मां चीख मारकर बेहोश हो गई। बहनें भी रोने चीखने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घर में पहुंच गए और उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का नीचे उतरवाया और विधिक कार्रवाई पूरी की। फांसी का कारण पूछने पर मां ने बताया कि उनके पति बाहर रहकर मजदूरी का काम करते हैं। घर में सब ठीकठाक था। अरुण पढ़ाई भी अच्छे से करता था। दोपहर तब सब ठीक था। अचानक बेटे ने फांसी क्यों लगा ली उन्हें भी नहीं पता।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।