HomeJaunpurJuanpur News : पिकअप के धक्के से घायल वृद्धा की हुई मौत

Juanpur News : पिकअप के धक्के से घायल वृद्धा की हुई मौत

Juanpur News : पिकअप के धक्के से घायल वृद्धा की हुई मौत

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में पिकअप के धक्के से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के घुसकुरी निवासी लाल देई 67 वर्ष के पुत्र श्याम बिहारी मौर्या गांधीनगर बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं। लालदेई अपने बेटे की दुकान की देखभाल कर मंगलवार को देर शाम वापस आ रही थी। इसी दौरान गद्दोपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप उन्हें जोरदार टक्कर मारकर चालक गाड़ी सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 12 घण्टे तक मौत से जूझने के बाद बुधवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर सांत्वना देने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। उनके पुत्र श्याम बिहारी मौर्या की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read