HomeJaunpurJuanpur News : सड़क दुर्घटना में मासूम की हुई मौत

Juanpur News : सड़क दुर्घटना में मासूम की हुई मौत

Juanpur News : सड़क दुर्घटना में मासूम की हुई मौत

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहिन्दा चौराहे के पास डम्पर की चपेट में आने से महराजगंज दवा लेने आ रही बाइक सवार 7 वर्षीय मासूम बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य को हल्की चोट आई। मौके से डम्पर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के प्रयागराज-शाहगंज मार्ग स्थित लोहिन्दा चौराहे के पास शुक्रवार सुबह इनामीपुर गांव निवासी 42 वर्षीय भरत विश्वकर्मा अपनी 7 वर्षीय पुत्री पीहू व पड़ोसी 32 वर्षीय आशीष बिंद के साथ दवा लेने महराजगंज आ रहे थे। जैसे ही लोहिन्दा चौराहे से बदलापुर की तरफ मुड़े। तभी विपरीत दिशा से आ रही डंपर ने धक्का मार दिया। ऐसे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी जिसकी चपेट में आने से 7 वर्षीय पीहू की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग इकट्ठे हुए। इतने में डम्पर चालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भरत व आशीष को सीएचसी महराजगंज इलाज हेतु भेजा जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया। मृतक पीहू के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं घायल पिता भरत की तहरीर पर पुलिस अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read