HomeJaunpurJuanpur News : तमंचा सटाकर चेन छीनकर भागे बदमाश

Juanpur News : तमंचा सटाकर चेन छीनकर भागे बदमाश

Juanpur News : तमंचा सटाकर चेन छीनकर भागे बदमाश

तेजीबाजार, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरईपार—सुजानगंज रोड पर भाऊपुर गांव के पास गुरुवार की देर शाम बाइक सवार की असलहा दिखाकर सोने की चेन छीनकर बदमाश भाग गये। जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी बृजेन्द्र यादव उर्फ ताड़ी गुरूवार की देर शाम घर से बरईपार बाजार आ रहे थे। उक्त स्थान पर पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक पर दो मुंह बांधे सवार इशारा देकर रोके। रुकते ही धक्का मारकर गिरा दिये फिर सिर पर तमंचा सटाकर गले से दो तोले की चेन छीनकर बरईपार की तरफ भाग गये। देखते ही देखते गांव के लोग जुट गये। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी। ग्रामीणों की माने तो इस रोड पर ऐसी घटना आम बात हो गयी है। बदमाश बेखौफ हो गए हैं। वहीं थानाध्यक्ष तेजीबाजार उदय प्रताप सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी है। छानबीन की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read