संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से विवाहिता की हुई मौत

संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से विवाहिता की हुई मौत

ससुरालीजनों ने शव को यमुना में किया प्रवाहित, पुलिस ने निकलवाया

रंजीत सिंह
कुठौंद, जालौन। स्थानीय थाना अंतर्गत संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की फांसी लगाने से मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मृतका के मायके वालों और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने यमुना नदी से शव निकलवाकर कब्जे में ले लिया। वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाए हैं।
मालूम हो कि कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बघावली निवासी केशव सिंह राजपूत का कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र पडिय़ाना ग्राम की रहने वाली दीक्षा से 6 अक्टूबर 2023 को शादी हुई थी मगर शादी के 6 माह के भीतर ही दीक्षा ने गुरुवार को संदिग्ध हालत में घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद उसके पति केशव ने अन्य परिजनों के साथ मायके वालों और पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव को यमुना में प्रवाहित कर दिया। जैसे ही दीक्षा की मां को इसकी जानकारी हुई तो वह दीक्षा की ससुराल पहुंची और ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी जिसके बाद ससुरालीजन मौके से भाग गए।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णपाल सिंह सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने गांव वालों की मदद से यमुना नदी में जाल बिछाकर दीक्षा के शव को खोज निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर दीक्षा की मां ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि ससुराल के लोगों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी और शव को यमुना में प्रवाहित कर दिया। पुलिस ने जांच करते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी जालौन रामसिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मायके वालों की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent