HomeJaunpurजन—जन तक पहुंचायें योग: हरिकेश चौरसिया

जन—जन तक पहुंचायें योग: हरिकेश चौरसिया

जन—जन तक पहुंचायें योग: हरिकेश चौरसिया

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का हुआ शुभारम्भ
रामपुर, जौनपुर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का शुभारंभ विशेष सचिव हरीकेश चौरसिया द्वारा रामपुर ब्लाक के प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि लम्बे जीवन के साथ सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए योग एक आध्यात्मिक अभ्यास है जिसके क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का अभ्यास करके हर व्यक्ति को नियमित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंतराष्ट्रीय योग दिवस का थीम ही एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य है इसलिए धरा के कोने-कोने तक भारत की प्राचीनतम विरासत योग को पहुंचाकर पूरे विश्व को योग से आच्छादित करना है। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया। जिसमें सर्वाइकल, स्पोंडलाइटिस, कमर, रीढ़ की हड्डी और कंधों से सम्बंधित सरल और सहज व्यायामों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों को बताया गया। प्रोटोकॉल के तहत खड़े होकर, बैठकर और लेटकर किये जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया। जिसमें ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, सेतुबंध आसन, मकरासन और भद्रासन का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों को बताया गया। प्राणायामों के तहत कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गगीथ प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास कराकर सभी साधकों को संकल्प दिलाया गया कि हम सभी मिलकर इस योग की विधा को जन—जन तक पहुंचाने में अपनी महति भूमिका को निभायेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कमल, बीडीओ अभिनव सरोज, योग प्रशिक्षक विकास कुमार, सुरेन्द्र पटेल, तेज बहादुर पटेल, राजनाथ, उत्तम जायसवाल, संजय यादव, अमित सिंह, दीपचंद के साथ आयुष विभाग के सभी चिकित्सक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read