HomeTrendingतेज रफ्तार डम्फर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत,...

तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत, पति—मासूम बेटा घायल

  • तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत, पति—मासूम बेटा घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर नहर के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति और दो वर्षीय मासूम बेटा घायल हो गया। मृतका की पहचान हेमा तिवारी के रूप में हुई है। हादसे में घायल पति बबलू तिवारी और बेटा आयुष को तत्काल सीएचसी कटरा बाजार में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर थानाध्यक्ष कटरा बाजार अजय तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बबलू तिवारी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे तभी पहाड़ापुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

Must Read