HomeTrendingमलिकमऊ चौबारा में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य शुभारम्भ

मलिकमऊ चौबारा में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य शुभारम्भ

  • मलिकमऊ चौबारा में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य शुभारम्भ

  • 18 अक्टूबर तक बहेगी भक्ति की बयार

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जनपद के ग्राम एवं पोस्ट मलिकमऊ चौबारा में 12 अक्टूबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन धाम से पधारे आचार्य श्री कृष्ण गोपाल ठाकुर जी के श्रीमुख से कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 12 से 18 अक्टूबर तक होगा जिसमें श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश सुनने को मिलेगा। कार्यक्रम में परीक्षित के रूप में संगीता सिंह एवं संजय सिंह शामिल हैं। कथा के प्रथम दिन धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। श्रीमद्भागवत कथा हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक है। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों, उनकी लीलाओं तथा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाती है। 7 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में अजय सिंह, धनंजय सिंह एवं रणंजय सिंह द्वारा आचार्य श्री कृष्ण गोपाल ठाकुर जी का स्वागत किया गया। आयोजकों की ओर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

 

 

 

 

 

Must Read