बीआरडी मेडिकल कालेज की खरीद प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाये सवाल
निष्पक्ष जांच एवं मुकदमा दर्ज कराने की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल सामानों और दवाओं की खरीद प्रक्रिया को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेन्द्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त (न्यायिक) राजेश श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सर्जिकल सामानों, गॉज-बैंडेज, पर्दों और दवाओं की खरीद में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई।













