HomeGorakhpurअतिक्रमणकारियो के प्रति सख्त हुये एसपी ट्रैफिक

अतिक्रमणकारियो के प्रति सख्त हुये एसपी ट्रैफिक

अतिक्रमणकारियो के प्रति सख्त हुये एसपी ट्रैफिक

कहा— यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने वालों के विरुद्ध हो कड़ी कार्यवाही
अजय जायसवाल
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात श्याम देव विन्द के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने बेतियाहाता से टीपी नगर, आजाद चौक व नौकायन रामगढ़ताल क्षेत्र में पैदल गस्त कर सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु लोगों को जागरूक किया तथा अस्थाई रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया गया व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गई। एसपी ट्रैफिक श्याम देव ने कहा कि महानगर की यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ e-challan की भी कार्रवाई की जा रही है। अवैध रूप से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है यह लोग अतिक्रमण करके यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा कर रहे हैं इन्हें सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा अतिक्रमण करते पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read