पुलिस लाइन में एसपी ने ली परेड की सलामी
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया तदुपरान्त निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों को फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा डायल-112 की गाडियों व ड्रोन कैमरा का निरीक्षण किया गया। परेड के उपरान्त क्वार्टर गार्ड में गार्द की सलामी ली गई तथा गार्द का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन स्थित एमटी शाखा, पानी के आरो प्लांट, पुलिस वैरिकों, स्टोर रूम आदि विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। शौचालय एवं पुलिस लाइन परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















