Homeकौशाम्बीदेश की गौरव बेटियां स्थापित कर रही कीर्तिमान

देश की गौरव बेटियां स्थापित कर रही कीर्तिमान

देश की गौरव बेटियां स्थापित कर रही कीर्तिमान

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। शाहपुर माध्यमिक विद्यालय मे कार्यक्रम आयोजित किया गया,समाज जितनी तरक्की कर रहा है उसमें बेटियां हर क्षेत्र में अपना कीर्ति मान स्थापित कर रही है आज बेटियां समाज के लिए गौरव है। यह बातें अंर्तराष्ट्रीय लांयस क्लब के तत्वाधान में आयोजित बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्लब के उप मंडालायुक्त अर्पण धर दुवे ने श्री मृत्युंजय प्रताप सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में कही। उन्होने कहा कि बेटियों के प्रति सभी को संजीदा रहना चाहिए जिससे वह सभी क्षेत्र में तरक्की कर सके। विशिष्ट अतिथि डी सी एफ चेयरमैन चन्द्र दत्त शुक्ल ने बेटियों को अपनी माटी के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि राम चरित मानस के प्रणेयता संत तुलसी दास को दिशा दिखाने वाली पत्नी रत्नावली महेवाघाट की थी इतना ही नहीं शहजादपुर की वीरांगना दुर्गा भाभी ने तो अंग्रेजों की चूले हिला दिया था। उन्होने बेटियों के ऐसे कार्यक्रमों के लिए बल दिया जिससे बच्चे अपने प्रतिभा को निखार सके। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के क्लब चेयर पर्सन सुरेन्द्र राम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बेटियां जिस तरह से आगे बढ़ रही है उससे लगने लगा हैं कि अब समाज की तमाम बुराईयां खत्म हो जाएगी उन्होंने जनसंघ के तीन बार के विधायक रहे नाथू राम शिक्षक के सादगी जिक्र करते हुए कहा कि उन्हे सत्ता का तनिक मद नही था आज उनके व्यकित्व कृतित्व को अंगीकार कर आगे बढ रहे है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थापक प्रबंधक हर नाम सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियां समाज की दुरी है 30 बेटियों को सम्मानित किया गया। इससे उनमें आत्मबल का बढ़ता है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक राजीव सिंह ने किया। बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रम पेश किया। इस मौके पर क्लब के जोनल चेपर पर्सन श्रीष श्रीवास्तव, रतन लाल, देवी दयाल मिश्र, गया नारायण, मथुरा यादव, राजेश्वर सिंह मनमोहन सिंह आदि सम्मानित नागरिक मौजूद रहे है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read