Homeम​​थुराभुखमरी की कगार पर आये पुत्र ने 25 करोड़ की लालच में...

भुखमरी की कगार पर आये पुत्र ने 25 करोड़ की लालच में कर दी पिता की हत्या

भुखमरी की कगार पर आये पुत्र ने 25 करोड़ की लालच में कर दी पिता की हत्या

आरके धनगर
मथुरा। दो दिन पूर्व थाना सदर बाजार क्षेत्र के अशोक बिहार में हुई वृद्ध की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है डूब क्षेत्र के मुआवजे में मिल रहे 25 करोड़ रूपये हड़पने को लेकर कलयुगी पुत्र ने ही हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि 24ध्25 अप्रैल की रात्रि में 80 वर्षीय हुकुमचन्द सैनी निवासी अशोक विहार कालोनी थाना सदर बाजार की अज्ञात लोगों ने सिर कुचलकर हत्या कर दी थी।

घटना की अनावरण को लगी टीमों ने परिवार की पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि मृतक हुकुमचन्द सैनी को वर्ष 2015 में डूब क्षेत्र में खेती आने के कारण मुआवजे के रूप में लगभग 3 करोड़ रूपया मिला था। उक्त रूपयों को हुकुमचन्द सैनी द्वारा अपने बेटों में न बांटकर अपने छोटे भाई गुलाबचन्द सैनी के साथ कोल्ड स्टोरेज में पार्टनरशिप में लगा दिया था। गुलाबचन्द सैनी मृतक के पुत्रो के साथ उनकी हिस्सेदारी व हिसाब किताब को नही बताते थे। अभी यह भी जानकारी में आया कि हुकुमचन्द को पुनः डूब क्षेत्र की जमीन में मुआवजे के रूपये में लगभग 25 करोड रूपये मिलने वाले हैं। पुलिस को इतनी जानकारी मिलते ही हत्या में किसी नजदीकी परिवारीजन का हाथ होने अंदेशा हुआ। पुलिस टीम ने बुधवार को मृतक के पुत्र विनोद सैनी पुत्र स्व श्री हुकुमचन्द सैनी को गिरफ्तार कर जब कडाई से पूछताछ की तो विनोद ने पिता की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।
भूखमरी के कगार पर थे पांचों भाई
अभियुक्त विनोद ने पूछताछ में बताया कि मेरे पिता हुकुमचन्द सैनी को वर्ष 2015 में करीब 3 करोड़ रूपया मुआवजे के रूप में मिला था जिसमें करीब 2.5 करोड रूपया उन्होंने हमारे चाचा गुलाब चन्द सैनी के साथ कोल्ड स्टोर में लगा दिया था। उक्त रूपयों में से बडे़ भाई अनिल सैनी को लगभग 10 लाख रूपये तथा हम भाईयो को 2-2 3-3 लाख रूपये दिये थे। उक्त रूपयों में से मैने सोने चाँदी के व्यापार की दुकान खोली थी जो नहीं चली। मेरी बेटी मुझसे पढाई के लिये कई बार पैसे मांगे थे जो मैं दे नही पा रहा था तथा मेरी पुत्रियाँ शादी लायक हो गयी हैं इस कारण से मैने पिताजी से पैसा मांगा था। वह नहीं दे रहे थे, बार-बार टाल मटोल कर रहे थे। इस कारण में बडे तनाव में था हमारे ही रूपयों से दूसरे लोग मजे ले रहे थे और हम पाँचों भाई भुखमरी के कगार पर थे। अभी बहुत जल्द ही मेरे पिताजी को पुनः डूब क्षेत्र के मुआवजे की लगभग 25 करोड रूपये की धनराशि आने वाली थी। मेरे मन में यह बात घर कर गयी कि कहीं ये पुनः उक्त रूपयों को न लुटा दें। मेरे पिता की मृत्यु के बाद यह रूपया हम भाईयों में बटेंगा। यही सोचकर मैने अपने पिता की हत्या कर दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read