आयुष्मान भव कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड वितरित

आयुष्मान भव कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड वितरित

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा आयुष्मान भव कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू पर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। इस दौरान गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को ५ लाख तक का मुक्त इलाज की जानकारी दी गई। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में आयुष्मान भव कार्यक्रम के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। साथ ही कहा कि गरीब वर्ग के माता-पिता बच्चे ५ लाख तक का निर्धारित अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं। इलाज के दौरान खर्च होने वाली धनराशि सरकार वहन करेगी। किसी भी मरीज को अस्पताल से बाहर दवा खरीदना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर भोलेशंकर मीडिया प्रभारी, पप्पू पटेल पूर्व विधायक सिराथू, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला