Homeहापुड़पशु चोरी की सैकड़ों घटनाओं को अंजाम देने वाले तस्कर गिरफ्तार

पशु चोरी की सैकड़ों घटनाओं को अंजाम देने वाले तस्कर गिरफ्तार

पशु चोरी की सैकड़ों घटनाओं को अंजाम देने वाले तस्कर गिरफ्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में रैकी कर बंधे पशुओं को चिन्हित कर देते थे घटना को अंजाम
अनिल कश्यप
हापुड़। जनपद के थाना सिम्भावली पुलिस व जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अन्तरराज्यीय पशु चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के सरगना सहित 4 शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पशु व नगदी सहित पशु चोरी की घटना कारित करने में प्रयुक्त गाडियां एवं अवैध असलहा बरामद हुआ है।

बता दें कि हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने व उनके सफल अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस व जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अन्तरराज्यीय पशु चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के सरगना सहित 4 शातिर पशु चोर सलमान, आसिफ, सादिक व फुरकान को डिबाई चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ग्रामीण क्षेत्रों में रैकी कर गांव के बाहर बंधे रहने वाले पशुओं को चिन्हित कर मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह का सरगना फुरकान है जो अपने साथियों के साथ पशु चोरी कर अच्छे दामों में सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाता था।

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के पशु चोर हैं जो यूपी के विभिन्न जनपदों ससहित उत्तराखण्ड आदि राज्यों में पशु चोरी की करीब 100 घटनाएं कारित कर चुके हैं। वहीं पुलिस ने जब गिरफ्तार अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ की तो गिरफ्तार अभियुक्त सलमान व आसिफ ने बताया कि हम सभी अपने अन्य साथियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक या पैदल रैकी कर पहले गांव के बाहर बंधे रहने वाले पशुओं या गांव में जिनकी चारदीवारी नहीं होती है। ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लेते थे तथा मौका पाकर पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे तथा चोरी के पशुओं को गिरोह का सरगना फुरकान अपने वाहनों से सप्लाई करता था। अभियुक्तों ने बताया कि हम जनपद बागपत, गाजियाबाद, सहारनपुर आदि जनपदों व उत्तराखण्ड के देहरादून आदि स्थानों से करीब 100 से अधिक पशु चोरी की घटनाएं कारित कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के पशु चोर हैं जिनके अन्य आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य राज्य व जनपदों से भी जानकारी की जा रही है। वही पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 3 भैंस, एक भैंसा, एक कटिया, 70,000 रूपये नगद एवं पशु चोरी की घटना कारित करने में प्रयुक्त एक बुलैरो पिकअप गाडी बंद बाडी, एक बुलबुल गाड़ी सहित अवैध असलहा बरामद हुआ है। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान एसपी दीपक भूकर ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा भी की।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read