HomeJaunpurआरपी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्मार्टफोन का हुआ वितरण

आरपी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्मार्टफोन का हुआ वितरण

आरपी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्मार्टफोन का हुआ वितरण

तेजस टूडे ब्यूरो
श्यामधनी यादव एडवोकेट
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझगांव कला में स्थित आर.पी.गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ। साथ ही शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का भी वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विजय मौर्य पूर्व प्रवक्ता मनोविज्ञान एवं जिला पंचायत सदस्य राजमन राम उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी सरिता चौरसिया एवं प्रबंधक अरविंद चौरसिया की देख—रेख में मुख्य अतिथियों द्वारा 32 छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण हुआ। स्मार्टफोन प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे उठे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार मौर्य ने वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे ग्रामीण अंचल क्षेत्र में बालिकाओं के लिए सहज एवं सरल रूप से शिक्षा प्रदान करने एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु स्थापित यह महाविद्यालय अत्यंत ही सराहनीय कार्य कर रहा है महाविद्यालय के प्रबंधक अरविंद चौरसिया ने आये समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए यह आश्वासन दिया कि महाविद्यालय के विकास हेतु वह हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर तिलकधारी यादव प्रधान चँवरी, मन्ना यादव प्रधान तुल्लापुर, सुभाष सोनकर प्रधान मझगवां कला सहित अभिभावक गढ़ एवं महाविद्यालय की खुशी मौर्य, प्रीति यादव, अमित कुमार, विजय यादव सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजीव पटेल ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read