Jaunpur News:हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
तेजस टूडे ब्यूरो
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विका सखंड के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सरकारी दफ्तरों एवं विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में 78वां स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मनाया गया।
विकास खण्ड कार्यालय में क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. उमेश चन्द्र तिवारी तथा खण्ड विकास अधिकारी सुभाष चन्द, एसवीडी गुरूकुल महाविद्यालय दुमदुमा ऊंचगांव में प्रबंधक डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी एवं स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता के अमर शहीदों को नमन किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज समोधपुर में प्राचार्य प्रो• (डाॅ.) रणजीत पाण्डेय श्री गांधी स्मारक इण्टरमीडिएट कालेज समोधपुर में प्रधानाचार्य डाॅ. अजेय प्रताप सिंह, राम चरन सिंह इण्टर कालेज रवनियाॅ में प्रधानाचार्य सभाराज यादव भगासा ग्राम पंचायत में प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे तथा पलिया गांव में प्रधान प्रतिनिधि पंचम बिन्द प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पट्टीनरेन्द्रपुर में चिकित्सा प्रभारी डा. रवीन्द्र चौरसिया, भारतीय स्टेट बैंक पट्टीनरेन्द्रपुर में शाखा प्रबंधक सुशील कुमार प्रशांत एवं कैशियर क्षितिज महाराना ने ध्वजारोहण कर देश की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












